सिरोंज नई हलचल। सिरोंज में 23 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 साल के सुदीप यादव की मौत हो गई। दीनदयाल पार्क के सामने एक अज्ञात वाहन ने उसकी होंडा शाइन बाइक (एमपी40 एमटी 4112) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदीप 25-30 फीट दूर सड़क से नीचे जा गिरा।
सुदीप पाटन गांव से सिरोंज आ रहा था। वह डेयरी वाले को दूध देकर दाढ़ी बनवाने जा रहा था। घटना की खबर गांव पहुंची तो सुदीप के चाचा धर्मेंद्र यादव साथी के साथ मौके पर पहुंचे। सिरोंज पुलिस और एंबुलेंस भी जल्द ही आ गई।
धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि सुदीप का दाहिना पैर टखने के पास से टूट गया था, सिर में चोट थी, नाक से खून बह रहा था। चाचा के पहुंचने से पहले ही सुदीप की मौत हो चुकी थी। धर्मेंद्र की सूचना पर पुलिस ने रात 10 बजे एफ आई आर दर्ज की।
सुदीप का शव सिरोंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां 24 अक्टूबर को पोस्टमार्टम होगा। घर वाले बना चाहते थे डॉक्टर बचपन से सुदीप पढ़ाई में होशियार थे तो माता पिता का सपना था कि उनका बेटा सफेद कोट में उनके सामने हो लेकिन अज्ञात वाहन ने परिवार के उस सपने को हमेशा के लिए तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है









