ग्वालियर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया ब्लैकमेल, 17 वर्षीय नीट छात्रा से होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर नई हलचल। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपी उसे कोचिंग छोड़ने के बजाय होटल ले गया, वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा।सात दिन पहले आरोपी ने आखिरी बार छात्रा को होटल बुलाकर दुष्कर्म किया था। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने छात्रा के वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजने शुरू कर दिए।घटना के बाद से छात्रा ने बदनामी के डर से कोचिंग जाना छोड़ दिया है। पीड़िता की शिकायत पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।कोचिंग जाने के लिए निकली थी, ग्वालियर किले से होटल ले गयागोला का मंदिर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है और नीट की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान आरुष मिश्रा नाम के युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों में दोस्ती हो गई।

11 फरवरी 2026 को छात्रा रोज की तरह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में ग्वालियर किले के पास आरोपी उसे मिला और बहला-फुसलाकर होटल ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। रिश्तेदारों को भेजे वीडियो से खुला राज आरोपी ने छात्रा के वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजे आरोपी ने कई रिश्तेदारों को छात्रा के वीडियो भेजे जिससे बात घर बालों को पता लगी

पुलिस ने आरोपी आरुष मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग सहित पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल, इंस्टाग्राम चैट और होटल के सीसीटीवी की जांच कर रही है। आरोपी फरार बताया जा रहा है, पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें