लटेरी नई हलचल अशोक मीना/ थाना लटेरी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले युवक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अंशुल राजपूत पिता सोदान सिंह राजपूत, उम्र 19 साल, निवासी सिरोंज रोड, लटेरी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाथ में प्लास्टिक की रिवॉल्वर लेकर आपत्तिजनक फोटो व कमेंट लिखकर अपलोड किया गया था।
उक्त पोस्ट का संज्ञान लेते हुए थाना लटेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी का पूर्व में मारपीट का आपराधिक रिकॉर्ड होने को ध्यान में रखते हुए उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है।
लटेरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें, ऐसा करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।








