लटेरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को लटेरी में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर, मधुसूदनगढ़ रोड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पर समाप्त हुआ।

घोष की थाप के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों को देखकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ता जिला प्रचारक दीपक जी तोमर ने भगवान श्री राम के त्याग और हनुमान जी की निस्वार्थ सेवा भाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर जिला सह संघचालक श्री रघुवीर जी शर्मा, खंड संघचालक श्री देवेंद्र जी गुप्ता नगर कारवां मनोज जी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें