भोपाल नई हलचल, 27 अक्टूबर। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल द्वारा जारी इस आदेश में सागर, देवास और सिवनी जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।
जारी आदेश क्रमांक E-1/0030/2026 के अनुसार सभी अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पद पर पदस्थ किया गया है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी –
सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल (2012 बैच) को अब मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना (2014 बैच) को देवास जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री दिलीप कुमार यादव (2014 बैच) को सागर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज (2015 बैच) को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव श्रीमती अंजू अरुण कुमार (2017 बैच) को सिवनी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
प्रदेश में एक साथ तीन महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर बदले जाने से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। नवपदस्थ अधिकारियों को शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं








