विदिशा नई हलचल/ थाना पथरिया क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट कर लूट की वारदात करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए पथरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹9,000 की राशि एवं वारदात में प्रयुक्त चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को फरियादी कमरुद्दीन खां, उम्र 80 वर्ष, निवासी ग्राम नरखेड़ा, थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम राजपुर से अपनी बेटी के घर ग्राम लखनाखेड़ा जा रहे थे। ग्राम बमुलिया ताल एवं लखनाखेड़ा के बीच लखनाखेड़ा मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास आए और लिफ्ट देने के बहाने उन्हें अपने साथ बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी उन्हें दूसरे रास्ते पर ले गए। फरियादी द्वारा पूछने पर दोनों ने उन्हें मोटरसाइकिल से उतारकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके घुटनों, हाथों एवं सिर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उनके पास रखे ₹9,000 छीनकर फरार हो गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 163/26, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया।
गिरफ्तार आरोपी
नदीम पिता अजीम खां, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर,
एक विधि विरुद्ध बालक है।आरोपियों से
लूट की राशि ₹9,000 नगद एवं वारदात में प्रयुक्त चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा बरामद की है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित कौरव, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण एक्के, प्रधान आरक्षक भगवानदास कुशवाह, जितेन्द्र यादव, संजेश दुबे तथा आरक्षक रवि जादौन, रवि कुशवाह, सुखजिन्दर सिंह, जयप्रकाश एवं सोनू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही








