गुना में 13 साल से मासूमों का शिकारी, चॉकलेट का लालच देकर करता था अपहरण, स्मैक के नशे और CCTV ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना नई हलचल प्रभात किरण जोशी । जिले में बच्चों को अपना शिकार बनाने वाले शातिर आरोपी शिवकुमार हल्के को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 13 साल से, यानी 2013 से 2026 तक लगातार बच्चों के अपहरण, दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे रहा था। 18 अक्टूबर 2026 को गुना कैंट थाना पुलिस ने उसे धर दबोचा।

कौन है आरोपी –
आरोपी शिवकुमार हल्के निवासी क्षेत्रपाल गांव, आरोन थाना क्षेत्र, जिला गुना का रहने वाला है। वह अकेले दिखने वाले बच्चों को लालच देकर अपने साथ ले जाता था। बच्चों को बहलाने के लिए वह उन्हें चॉकलेट, पैसे और खाने-पीने की चीजों का लालच देता था।

13 साल का काला इतिहास –
2013-2026: अपहरण, दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश के मामले दर्ज
2022: सुनील अहिरवार (23) की हत्या का आरोपी
2023: 14 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म का आरोपी
अक्टूबर 2026: 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण और गलत हरकत की कोशिश का आरोप

ताजा घटना ने खोली पोल –
ताजा मामला अक्टूबर 2026 का है, जब आरोपी 10 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर जंगल की तरफ ले गया। बच्चे के अनुसार वहां आरोपी ने शराब पी, उसके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांध दिए। जब आरोपी अत्यधिक नशे के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा तो बच्चा किसी तरह रस्सी खोलकर भाग निकला और नानी के घर पहुंचकर पूरी बात बताई।

CCTV और नशे की हालत में उसने इस बार गलती कर दी, जिससे वह पकड़ में आ गया।
कैंट थाना टीआई अनूप भार्गव के अनुसार पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की गतिविधि कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी स्मैक का नशा करता है और उसी नशे की हालत में उसने इस बार गलती कर दी, जिससे वह पकड़ में आ गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, मारपीट और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की कुंडली भी खंगाल रही है और यह पता लगा रही है कि 13 साल में उसने कितने बच्चों को शिकार बनाया है।

घटना के बाद इलाके में अभिभावकों में दहशत और आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे आदतन अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई भी मासूम दोबारा उसका शिकार न बन सके क्या कहते है अधिकारी लापता बच्चे को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है हितिका बासल पुलिस अधीक्षक गुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें