हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा घर की तीसरी मंजिल पर काम करते समय एक व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वार्ड क्रमांक 6 के गायत्री नगर में मोतिया नाले के पास हुआ। मृतक प्रभुदयाल गुप्ता मकान मालिक प्रतिभा चिडार के मकान की तीसरी मंजिल पर ईंटों की अलमारी बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह गुटखा थूकने के लिए छज्जे से नीचे की ओर झुका और वापस उठते समय मकान के सामने से गुजर रही 11 हजार के.वी की लाइन की चपेट में आ गया। और उसकी मौत हो गई।इस घटना ने रिहायशी इलाके में बिजली सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। वार्ड में कई घरों के ऊपर से 11 हजार के.वी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, तो कहीं जमीन से महज तीन फीट ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस संबंध में पार्षद मनीष विश्वकर्मा ने बताया कि वार्ड में सैकड़ों घरों के ऊपर से 11 हजार के.वी की लाइन गुजर रही है और जमीन से महज 3 फीट ऊंचे ट्रांसफार्मर भी खतरा बने हुए हैं। विद्युत विभाग को कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ।उन्होंने चेतावनी दी है, कि सुरक्षा इंतजाम नहीं सुधरे तो वार्डवासियों के साथ विद्युत मंडल का घेराव किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें