ब्राह्मण समाज द्वारा अनुज शर्मा को न्याय दिलाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल/  ब्राह्मण समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन एस.डी.ओ.पी गंजबासौदा को सौंप कर माँग की है, कि पिछले दिनों नवदुनिया समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ एवं ब्राह्मण समाज के युवा व्यवसायी अनुज शर्मा के वाहन में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी, यहाँ तक उनके वाहन में आग लगाने का प्रयास भी किया गया था। साथ ही उन्हें डराया और धमकाया भी गया था। इस प्रकार की घटनाओं से पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक एवं मानसिक आघात तो पहुंचता ही है बल्कि नगर में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के कारण लोगों में भय व्याप्त होता है ।अपने सामान आदि की सुरक्षा के लिए भी व्यक्ति चिंतित होते हैं। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि आसपास लगे कैमरों से फुटेज लेकर असामाजिक तत्वों का पता लगाया जाए और उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही अनुज शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराई जाए , ताकि ये असामाजिक तत्व अन्य किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें