विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 10 से ज्यादा लोग, 2 युवकों की मौत, 4 गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मझौली जबलपुर नई हलचल प्रतिनिधि। जिले के मझौली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 1 बजे प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करीब 10 से ज्यादा लोग झुलस गए। इनमें से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन पाठ की प्रतिमा नरीली तालाब में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। प्रतिमा के साथ 50 से अधिक लोग सिविल लाइन के पास पहुंचे। इसी दौरान 440 वोल्ट के तार को ऊपर उठाया गया, जो हाईटेंशन लाइन से टच हो गया।
करंट आने के बाद तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया और लोग इसकी चपेट में आ गए। ट्रैक्टर में बैठे विकास राजपूत (22) और प्रिंस चौहान (23) की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
घटना में मयंक राजपूत, विक्की रैकवार, मनीष राजपूत और आयुष रैकवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करवाया।

घायलों के इलाज में देरी का आरोप, स्टाफ नहीं था

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद घायलों को तुरंत मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां स्टाफ नहीं था। डॉक्टर भी करीब आधे घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। तब तक विकास और प्रिंस की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अजय विश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिजली विभाग को दी थी तार लटकने की जानकारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और समिति के सदस्यों की बैठक में बिजली के तार नीचे लटकने की जानकारी दी गई थी। इन्हें ठीक कराने की बात भी कही गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें