भोपाल में 105 फीट और उज्जैन में 101 फीट के रावण का दहन, बारिश में भी नहीं थमा उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजयादशमी: कहीं 105 फीट का रावण जला तो कहीं भीगे पुतलों ने बढ़ाई चुनौती   

इंदौर  /भोपाल/उज्जैन नई हलचल। विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेश भर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। राजधानी भोपाल में 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं महाकाल की नगरी उज्जैन में 101 फीट के रावण का दहन देखने हजारों की संख्या में लोग उमड़े।

दशहरा मैदानों पर शाम होते ही “जय श्रीराम” के जयकारों के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को आग के हवाले किया गया। आतिशबाजी और जयघोष के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

वहीं मौसम ने इस बार आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। प्रदेश के कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण रावण के पुतले पानी से भीग गए।हरदा बैरागढ़ मंदसौर और सीतामऊ में भी रावण के पुतले पानी में भीग गये कई जगह भीगे पुतलों को जलाने में मशक्कत करनी पड़ी, तो कहीं समय पर पुतले आग नहीं पकड़ सके। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। छाता और रेनकोट पहनकर लोग मैदानों में डटे रहे। इंदौर में भी भारी भीड़ के बीच रावण दहन हुआ

भोपाल के टी टी नगर दशहरा मैदान और उज्जैन के दशहरा मैदान पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
बारिश ने थोड़ी परेशानी जरूर बढ़ाई लेकिन दशकों से चली आ रही परंपरा को हम नहीं रोक सकते। 105 फीट के रावण का दहन पूरे उत्साह के साथ किया गया। – आयोजक समिति, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें