ग्वालियर/नई हलचल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर पहुंचे और भीषण ट्रक हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे और ढांढस बंधाया।
हादसा कैसे हुआ था?
बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर के पास दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया था। इस दर्दनाक हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 27 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मृतकों में ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले के लोग शामिल हैं।
सीएम ने क्या कहा?
सीएम मोहन यादव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने कहा, “इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार आपके सुख-दुख में आपके साथ है
मंत्री मौके पर पहुंचे:
सीएम के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और मंत्री एदल सिंह कंसाना तुरंत मौके पर पहुंचे थे। दोनों मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की, परिजनों को ढांढस बंधाया और जिला प्रशासन को बेहतर इलाज और हर संभव मदद के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को हादसे की तथ्यपरक जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के भी आदेश दिए हैं।









