दुर्गा मूर्ति विसर्जन को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 घायल, 4 जिला अस्पताल रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाचौड़ा नई हलचल, थाना क्षेत्र। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नवलपुरा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना सोमवार 20 अक्टूबर शाम करीब 4:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार ग्राम अजगर से ग्रामीण घाटा खेड़ी घाट पार्वती नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे।

नवलपुरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। हादसे में बच्चों सहित करीब 11 से 12 लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से 4 गंभीर घायलों को गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया है, बाकी का इलाज बीनागंज में चल रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें