लटेरी: थाना आनंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, बिजली के तार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 किलो तार बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फरियादी जितेन्द्र रघुवंशी की शिकायत पर दर्ज हुए थे 2 केस, SP रोहित काशवानी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

लटेरी नई हलचल विदिशा जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आनंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 40,700 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

फरियादी जितेन्द्र पिता परमप्रकाश रघुवंशी निवासी ग्राम परवरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17-18 जुलाई 2026 की दरमियानी रात परवरिया से आनंदपुर लाइन के विद्युत तार तथा 24 जून, 04 जुलाई एवं 13 जुलाई 2026 की रातों में विद्युत विभाग की लाइनों के खंभों से तार काटकर चोरी किए गए हैं। इस पर थाना आनंदपुर में अपराध क्र. 142/26 एवं 189/26, धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देश, एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंदपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर 17 अक्टूबर 2026 को लटेरी बस स्टैंड के पास से संदेही अनीस खां को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी आदिल उर्फ कल्ला शाह को आनंदपुर रोड, लटेरी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
अनीस पिता राजे खां, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मदनखेड़ी, थाना लटेरी
आदिल उर्फ कल्ला पिता जलील शाह, उम्र 19 वर्ष, निवासी चम्पा कॉलोनी, लटेरी

बरामदगी:
विद्युत लाइन का तार – 80 किलोग्राम, कीमत लगभग ₹40,000
नगद राशि – ₹700
कुल – ₹40,700

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि राकेश रघुवंशी, प्रआर रामकरण मालवीय, आरक्षक दीपक रघुवंशी, विजय नावरिया, विजय शर्मा, बृजकिशोर यादव, आकाश कुशवाह एवं राजा पंत की सराहनीय भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें