भैया बहिनों के व्यक्तित्व विकास हेतु त्रि-दिवसीय दिशाबोध शिविर का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरवाई नई हलचल वासु चौबे-विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त की योजनानुसार दिनांक 12 से 14अक्टूबर तक सरस्वती विद्या मंदिर कुरवाई के भैया-बहिनों का त्रि-दिवसीय दिशा बोध शिविर (व्यक्तित्व विकास) का आयोजन मुख्य स्थानों पर किया गया । प्रथम दिवस से तृतीय दिवस तक क्रमशः नगर के अटल विहारी मंदिर प्रांगण,विद्यालय एवं शिव मंदिर दुनातर पर किया गया । जिसके उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय अभिभावक राजू अहिरवार एवं बबलू पंथी प्रधानाध्यापक शासकीय मा.शाला ग्राम पीरोंठा,संस्था प्राचार्य बलराम रघुवंशी,पाली प्रभारी गीता श्रीवास्तव,आचार्य वीरेंद्र दांगी,कंप्यूटर आचार्य रोहित अहिरवार,लैब प्रभारी पुष्पेंद्र सोनी एवं स्नेहा दांगी दीदी उपस्थित रहे । जिन्होंने सामूहिक रूप से माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के पश्चात शिविर का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री बलराम रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में पुण्यभूमि भारत विषय पर भैया-बहिनों को दिशाबोध कराते हुए व्यक्तित्व विकास की अवधारणा पर अपना सार्थक वक्तव्य दिया । सभी भैया-बहिनों को परियोजना कार्य के अंतर्गत कुछ विषय भी दिए गए जिन पर समस्त भैया-बहिनों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये ।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा नवम की बहिन महक दांगी ने किया । अतिथि परिचय बहिन स्तुति गोहिल द्वारा कराया गया,एवं स्वागत अक्षित दुबे,अमित पाल द्वारा किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि इस दिशा बोध शिविर में विद्यालय के चयनित 31 भैया-बहिनों ने भाग लिया,दिशा बोध शिविर में भैया बहिनों ने ग्राम दर्शन किया ग्रामीण परिवेश के बारे में जाना व बैंक,नगरपरिषद, एवं स्वास्थ्य केंद्र कुरवाई की कार्य प्रणाली जानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें