ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री का कड़ा एक्शन – सीएसपी हटाए, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड 3 थाना प्रभारी सहित यातायात प्रभारी नपे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर नई हलचल । शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर झांसी रोड के सीएसपी सहित 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

किस पर गिरी गाज?मुख्यमंत्री ने इंदौर दौरे से ही निर्देश जारी किए:             हटाए गए –
सीएसपी झांसी रोड रवि भदौरिया                                                              सस्पेंड –
थाना प्रभारी झांसी रोड – शक्ति सिंह यादव,थाना प्रभारी आंतरी – गीतेश शर्मा
ट्रैफिक थाना प्रभारी झांसी रोड, – अभिषेक रघुवंशी
निरीक्षक यातायात,, – राघवेंद्र जादौन प्रधान आरक्षक – सुशील द्विवेदी ,आरक्षक  किशन खन्ना,आरक्षक – अनिल जैतपुरिया ,आरक्षक – पवन सेंगर

मुख्यमंत्री ने कहा – “श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

कैसे हुआ था हादसा?

शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर की तरफ से आ रहा धान से लदा तेज रफ्तार ट्रक पुलिस बैरिकेड तोड़कर ढलान से नीचे आया। नवरात्रि में दर्शन को आए करीब 45 श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। दीवार ढह गई, मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मृतक – 15 (महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग शामिल) – तहसीलदार मनीष जैन ने पुष्टि की
घायल – 26 से 39 (2 पुलिसकर्मी समेत), 5-6 की हालत गंभीर
सभी घायल J.A. अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

ट्रक मालिक-ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और ड्राइवर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। RTO की टीम ट्रक की मैकेनिकल जांच कर रही है कि ट्रक बाईं ओर मुड़कर बेकाबू कैसे हुआ और बैरिकेड लगे होने के बावजूद अंदर कैसे घुसा।

मुआवजा और मदद मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए ऐलान किया: मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये
अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये + निशुल्क इलाजमंत्री एंदल सिंह कंसाना और राकेश शुक्ला को तत्काल ग्वालियर पहुंचकर घायलों का हाल जानने और जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें