लटेरी में गरबा महोत्सव की धूम, पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म ‘अंश हनुमान’ के बाल कलाकार सात्विक शर्मा रहे विशेष आकर्षण

लटेरी। नई हलचल डॉ सोहन भार्गव /नगर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आज रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन ही गरबा पंडाल में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों की थाप और गरबा गीतों पर पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

नगर में हर साल आयोजित होने वाले इस गरबा महोत्सव का स्थानीय लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल भी आयोजकों ने भव्य मंच, आकर्षक लाइटिंग और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की है।

महिलाओं और युवाओं ने बिखेरा जलवा

महोत्सव के पहले दिन सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं और युवाओं में देखने को मिला। पारंपरिक चनिया-चोली और कुर्ता-पायजामे में सज-धज कर बड़ी संख्या में महिला मंडलियां और युवा गरबा करने पहुंचे। देर रात तक पंडाल में गरबा की धूम मची रही। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गरबा प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

साईं एंजिल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने बांधा समां

पहले दिन की शुरुआत साईं एंजिल कान्वेंट स्कूल, लटेरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों ने समूह गरबा और डांडिया नृत्य कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विद्यालय के संचालक ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी साईं एंजिल कान्वेंट स्कूल इस महोत्सव में एजुकेशन पार्टनर के रूप में सहभागी है। स्कूल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से भी जोड़ना है।

महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण रहे फिल्म ‘अंश हनुमान’ के बाल कलाकार सात्विक शर्मा। मंच पर आयोजन समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया। सात्विक को देखने और उनसे मिलने के लिए युवाओं और बच्चों में खासा क्रेज देखने को मिला।

आयोजन समिति ने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव लगातार जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें