2 करोड़ 23 लाख की लागत से शासकीय हाई स्कूल भौंरिया में होंगे विभिन्न निर्माण कार्य, विधायक उमाकांत शर्मा ने किया भूमिपूजन/लोकार्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोंज, नई हलचल । आज ग्राम भौंरिया स्थित शासकीय हाई स्कूल में ₹2 करोड़ 23 लाख की लागत से बनने वाले 06 अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन/लोकार्पण कार्यक्रम में सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों के साथ भूमिपूजन/लोकार्पण किया।

विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता है। शासकीय हाई स्कूल भौंरिया में होने वाले इन निर्माण कार्यों से विद्यालय की सुविधाओं में वृद्धि होगी तथा विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हों और वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।

विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें