लटेरी में 3 दिन गरबा की धूम, केजी इवेंट का गरबा 5.0 का भव्य आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म ‘अंश हनुमान’ के बाल कलाकार सात्विक शर्मा होंगे मुख्य आकर्षण, पहले दिन साईं एंजिल कान्वेंट स्कूल के बच्चों की रहेगी विशेष प्रस्तुति

लटेरी नई हलचल। नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर एक बार फिर गरबा की धूम मचने वाली है। पिछले चार वर्षों से नगर में गरबा संस्कृति को नई पहचान देने वाले केजी इवेंट द्वारा गरबा 5.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें भक्ति, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

केजी इवेंट के आयोजक ने बताया कि लटेरी नगरवासियों के प्यार और सहयोग से ही हम लगातार पांचवे वर्ष में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर कर पा रहे हैं। पिछले 4 वर्षों से हमें नगर के युवाओं, महिलाओं, परिवारों और सम्मानित नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला है। इसी विश्वास को बनाए रखने के लिए इस बार गरबा 5.0 को और भी आकर्षक बनाया गया है। आयोजन स्थल पर भव्य डेकोरेशन, हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम, आकर्षक लाइटिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

फिल्म अंश हनुमान के बाल कलाकार बनेंगे आकर्षण का केंद्र

इस बार के गरबा महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत है फिल्म ‘अंश हनुमान’ के बाल कलाकार सात्विक शर्मा का लटेरी आगमन। सात्विक शर्मा अपनी फिल्म में शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं। उनके लटेरी आगमन को लेकर नगर के युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार सात्विक शर्मा गरबा प्रेमियों से मिलेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह दोगुना हो जाएगा।

पहले दिन साईं एंजिल कान्वेंट परिवार का गरबा

गरबा 5.0 के पहले दिन को बेहद खास बनाया गया है। पहले दिन साईं एंजिल कान्वेंट स्कूल के नन्हें बच्चे, उनके परिवारजन एवं नगर के सम्मानित नागरिक विशेष रूप से शामिल होंगे। बच्चों द्वारा मनमोहक गरबा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह दिन संस्कार, परिवार और संस्कृति के नाम रहेगा।

तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन गरबा क्वीन, गरबा प्रिंस, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ग्रुप सहित कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। साथ ही प्रतिभागियों के लिए विशेष फोटो कॉर्नर और सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं।

केजी इवेंट ने नगर के सभी गरबा प्रेमियों, माताओं-बहनों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गरबा 5.0 को सफल बनाएं और तीन दिन तक चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें