रेडीमेड दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार रुपए का नुकसान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल/  पारासरी पुल के पास स्थित समैया रेडीमेड दुकान में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोली गई तो अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों ने भी इसकी जानकारी दी। दुकान की ऊपरी ऐसी में रखा कपड़ा तब तक आग की चपेट में आकर जल चुका था। समय रहते अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आगजनी की इस घटना में करीब 50 हजार रुपए का कपड़ा जलने से नुकसान होने का अनुमान है।
दुकान संचालक प्रिंस समैया ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर अंदर धुआं दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों ने भी धुआं उठने की जानकारी दी। जब स्थिति का पता चला तो दुकान की ऊपरी ऐसी में रखे कपड़े आग से जल चुके थे। इसके बाद अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाई गई। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान में कपड़े रखे होने के कारण आग फैलने की आशंका थी, लेकिन अग्निशमन यंत्र से तत्काल कार्रवाई किए जाने के कारण आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग के आसपास की दुकानों तक पहुंचने और बड़े नुकसान की आशंका टल गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दुकान संचालक के अनुसार, आग से करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें