श्री जी पुरम की झांकी में गरबा का भव्य आयोजन, बच्चों और महिलाओं ने लिया जमकर आनंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल।नगर की श्री जी पुरम कॉलोनी में नवरात्रि उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कॉलोनी में माता रानी की भव्य झांकी सजाई गई, जहाँ आकर्षक लाइटिंग और सजावट की गई है।

गरबा ने बांधा समां –
झांकी के समक्ष गरबा का विशेष आयोजन किया गया। शाम होते ही कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों – लहंगा-चोली और कुर्ता-पायजामा में गरबा नृत्य किया।डीजे पर पूरे परिसर में गरबा की गूंज सुनाई दी। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। छोटी-छोटी बच्चियों ने भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर गरबा किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से कॉलोनी में एकता और संस्कृति दोनों मजबूत होती हैं।

आनंद और भक्ति का संगम –
कार्यक्रम के अंत में माता की आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। कॉलोनी वासियों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि हर वर्ष इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होने चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें