लटेरी में शारदीय नवरात्रि पर निकलेगी भव्य ‘छत्र यात्रा’, 3.5 किलो चांदी का छत्र, शंख व त्रिशूल किया जाएगा अर्पित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल(विदिशा) शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री नवदुर्गा उत्सव समिति रामलीला मैदान दुर्गा मंदिर द्वारा एक भव्य ‘छत्र यात्रा’ शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण आयोजन में नगर और क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों को सहपरिवार आमंत्रित किया गया है।
​समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से इस शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा रेंज वाली माता मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों यानी जय स्तंभ चौक से होते हुए रामलीला मैदान स्थित नवदुर्गा माता मंदिर पहुंचेगी।
​इस यात्रा का मुख्य आकर्षण माता रानी को 3.5 किलो चांदी का छत्र, शंख और त्रिशूल अर्पण करना है। यात्रा के समापन पर भव्य महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। श्री नवदुर्गा उत्सव समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस भक्तिमय शोभायात्रा में शामिल होकर माता रानी का कृपा-प्रसाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें