गंजबासौदा में इक्कीस लाख पचास हजार की नकबजनी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल । शहर पुलिस ने ड्रीमसिटी कॉलोनी में हुई बड़ी नकबजनी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, हीरे का सेट और नगद सहित कुल इक्कीस लाख पचास हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी अंकित पिता गोपालकृष्ण अग्रवाल निवासी ड्रीमसिटी कॉलोनी हथोड़ा ने पाँच अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी और हीरे के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 726/2/2026दो धारा 205ए, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने चोरी के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही जयंत पिता कालूराम लोधी उम्र चौबीस वर्ष निवासी ग्राम जम्बार थाना कोतवाली विदिशा को नौ अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास हरदूखेड़ी फाटक से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी गए जेवरात और तेईस हजार दो सौ रुपये नगद बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है। वह पहले भी विदिशा, भोपाल और सीहोर जिलों में चोरी और नकबजनी के इक्कीस से बाईस मामलों में पकड़ा जा चुका है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वेदिया, निरीक्षक आनंद राज, निरीक्षक योगेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अरविन्द पाठक, आरक्षक सरमन साहू, आरक्षक पवन यादव, आरक्षक शिवम परिहार, आरक्षक सतेन्द्र तोमर एवं आरक्षक शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें