गंजबासौदा – ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई
गंजबासोदा नई हलचल/ जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत गंजबासौदा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भलावी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर के नेतृत्व में गठित टीम को 08 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्योंदा रोड बायपास स्थित जालोरी गार्डन के आगे दो युवक स्लेटी रंग की TVS स्टार सिटी मोटरसाइकिल से ब्राउन शुगर की सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान आकाश रघुवंशी पिता शंभू सिंह रघुवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी बरेठ रोड भावसार पुलिया गंजबासौदा और राधे विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम किर्रोदा पायरी थाना नटेरन के रूप में हुई।
तलाशी में उनके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 750/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जब्त सामग्री –
10 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत लगभग 1 लाख रुपये
01 TVS स्टार सिटी मोटरसाइकिल कीमत लगभग 1 लाख रुपये
कुल जब्त मशरूका – 2 लाख रुपयेइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वेदिया, निरीक्षक मोहरसिंह मंडेलिया, सहायक उपनिरीक्षक दुर्ग सिंह रघुवंशी, सउनि सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक अरविन्द्र पाठक, आरक्षक सरमन साहू, सत्येन्द्र सिंह तोमर, अनिल यादव, रत्नेश रोहित एवं प्रवेश जाट की सराहनीय भूमिका रही।









