मोतियाबिंद निवारण शिविर किया आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा
शासकीय चिकित्सालय तयोंदा में स्वर्गीय श्री नारायण सदाशिव पिंगले सेवा संस्थान के सहयोग से सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर लटेरी द्वारा मोतियाबिंद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर पवन भोई, नेत्र सहायक अरविन्द कैंप प्रभारी रवि धाकड़ आदि ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर पवन भोई और त्योंदा अस्पताल के नेत्र सहायक अरविन्द नोड्या ने 161 से अधिक मरीजों के नेत्र परीक्षण कर उन्हें नेत्रों से बचाव के उपाय बतलाए। समय-समय पर सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई। इस अवसर पर 26 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए। वहीं 29 लोगों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किए गए। 37 मरीजों को नंबर चश्मे के नंबर निकाल कर दिए, वहीं 69 लोगों को दवाइयाँ दीं। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री नारायण सदा शिव पिंगले सेवा संस्थान के सुनील बाबू पिंगले और दीनू अवस्थी ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। रवि उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में लगातार चल रहे शिविरों की सराहना भी की और ग्रामीण जनों से अनुरोध किया गया कि वह ट्रस्ट द्वारा अंधत्व निवारण के दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, उसमें अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें