ब्यावरा में होम्योपैथी जागरूकता प्रश्नोत्तरी-2026 का आयोजन, 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा ऑनलाइन आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ब्यावरा / राजगढ़। स्वर्गीय श्री मथुरा प्रसाद जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर होम्योपैथी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय “होम्योपैथी जागरूकता प्रश्नोत्तरी-2026” का आयोजन किया जा रहा है।

यह निशुल्क ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कल, 9 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगी। इसमें गूगल फॉर्म के माध्यम से सुपर 30 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

आयोजन मध्यप्रदेश के पांच प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर प्रतिभागियों – पत्रकार, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए रखा गया है।

प्रतिभागियों को मिलेगा सम्मान
आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डिजिटल “पत्रकार सम्मान-पत्र” प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संस्थान/वर्ग में शीर्ष 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।

आयोजक ने की सहभागिता की अपील
कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक डॉ. ध्रुव कमल प्रसाद (होम्योपैथी चिकित्सक), डॉ. ध्रुव होम्योपैथी क्लिनिक, सरदार पटेल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावरा ने सभी पेशेवर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर होम्योपैथी जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

प्रश्नोत्तरी से जुड़ने के लिए लिंक कल दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा।

संपर्क: 7424902534, 9329292121

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें