नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई/पणजी हलचल न्यूज, बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर सुबह गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया और वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने ANI को बताया कि कार्डियक अरेस्ट ही उनकी मौत का कारण बना, हालांकि इसे ट्रिगर करने वाली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

विश्वनाथ पाटेकर के नाम से जन्मे नाना पाटेकर ने मराठी रंगमंच से करियर शुरू किया और फिर ‘सलाम बॉम्बे’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाई। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

महाराष्ट्र सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देने का ऐलान किया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 7 बजे पुणे के पास डोनजे गांव स्थित उनके 27 एकड़ के फार्महाउस ‘नानाची वाडी’ में किया जाएगा।

पीएम मोदी, अक्षय कुमार, रजनीकांत, सलमान खान सहित पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने उन्हें ‘क्रांतिवीर’ और देश के प्रति समर्पित कलाकार बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें