विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 10 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार सहित 11 लाख का मशरूका जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशा,नई हलचल पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना कोतवाली पुलिस ने कस्बा भ्रमण के दौरान बेतवा नदी किनारे बंगला घाट पर संदिग्ध अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 2 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹1 लाख) और तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (कीमत ₹10 लाख) जप्त की गई। कुल ₹11 लाख का मशरूका जप्त किया गया है।

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों से सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। आरोपियों ने अन्य तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
शैलेंद्र लोधी पिता हरिनारायण लोधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी गांधीनगर कॉलोनी, रॉयल सिटी के पास, विदिशा
विकास रघुवंशी पिता रामकृष्ण रघुवंशी, उम्र 31 वर्ष, निवासी साईं धाम कॉलोनी, बायपास, विदिशा

जप्त मशरूका:
10 ग्राम ब्राउन शुगर – ₹1,00,000
मारुति अर्टिगा कार – ₹10,00,000
कुल – ₹11,00,000

नेतृत्व: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी श्री आनंद राज, उप निरीक्षक रितेश नागर, प्र.आर. विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी।

पुलिस की अपील: अवैध नशे के कारोबार की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन 7587637635 या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें