हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, बोलीं- अब सिर्फ प्यार के लिए खेलूंगी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

37 वर्षीय हरमनप्रीत ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा – “आज मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हट रही हूं। यह फैसला आसान नहीं है। इसमें वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल हैं, जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे।”

हरमनप्रीत का यह फैसला गुवाहाटी में हुई BCCI की समीक्षा बैठक के एक दिन बाद आया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपकप्तान स्मृति मंधाना और मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे।

मैंने अपना सबकुछ दिया – हरमनप्रीत

कप्तानी छोड़ते हुए हरमनप्रीत ने दर्द भी बयां किया। उन्होंने कहा, “मैंने इस टीम को अपना खून, पसीना, समय दिया। कई बार अपना खेल और निजी महत्वाकांक्षाएं भी पीछे रखीं, क्योंकि टीम सबसे पहले आती है।”

उन्होंने कहा कि वह भावनाओं से भरे दिल लेकिन सुकून के साथ कप्तानी छोड़ रही हैं और अब वह एक बार फिर सिर्फ खेल के प्यार और जुनून के लिए मैदान पर उतरेंगी।

10 साल का सुनहरा दौर

हरमनप्रीत ने 2016 में टी20 की कप्तानी संभाली थी, 2022 में मिताली राज के संन्यास के बाद वनडे और 2023 में तीनों फॉर्मेट की कप्तान बनीं।

उनकी अगुवाई में भारत ने पिछले साल पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता और हाल ही में एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।

कप्तानी रिकॉर्ड:
टी20 – 155 मैच, 92 जीत
वनडे – 51 मैच, 30 जीत
टेस्ट – 5 मैच, 4 जीत (80% जीत प्रतिशत)

क्रिकेट जारी रहेगा

BCCI सूत्रों के अनुसार हरमनप्रीत बतौर खिलाड़ी टीम में बनी रहेंगी। उनकी जगह नए कप्तान की रेस में स्मृति मंधाना का नाम सबसे आगे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें