भाभा विश्वविद्यालय में बी.फार्मा द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम घोषित, पायल लोवंशी ने किया टॉप मयूरी भार्गव को द्वितीय रैंक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। भाभा विश्वविद्यालय के आरकेडीएफ स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज ने बी.फार्मा द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम घोषित किए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार –

1. पायल लोवंशी – 9.17 SGPA – प्रथम स्थान
2. मयूरी भार्गव – 8.90 SGPA – द्वितीय स्थान
3. प्रदीप कुशवाहा – 8.70 SGPA – तृतीय स्थान

तीनों विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अकादमिक उत्कृष्टता से संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

आरकेडीएफ स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज प्रबंधन ने तीनों टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।ज्ञात हो कि मयूरी भार्गव लटेरी के डॉ सोहन भार्गव की बेटी है मयूरी भार्गव ने बताया कि हमारे कॉलेज के सभी शिक्षक काफी मेहनत करते है मम्मी पापा ने भरोसा कर भोपाल भेजा उनका सपना है कि में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी पूरी करूँ एवं हमारे प्रिंसिपल सत्कार प्रसाद एवं सभी के मार्गदर्शन का ही ये परिणाम है भाभा विश्वविद्यालय में तरह तरह की एक्टिविटी भी कराई जाती है जिससे सभी साथी उत्साह से भाग लेते है

फोटो कैप्शन: बी.फार्मा द्वितीय सेमेस्टर की टॉप 3 टॉपर्स – पायल लोवंशी, मयूरी भार्गव और प्रदीप कुशवाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें