कूनो में गूंजी नन्ही किलकारियां, मादा चीता KJP21 ने दिए 5 शावकों को जन्म

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्योपुर नई हलचल। कूनो राष्ट्रीय उद्यान से प्रोजेक्ट चीता के लिए सोमवार को एक और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। भारतीय धरती पर जन्मी 32 माह की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

पांच नन्हे मेहमानों के आगमन के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिनमें 41 चीते ऐसे हैं जिनका जन्म भारत में ही हुआ है।

भारत में जन्मी तीसरी मां बनी KJP21

KJP21 का मां बनना प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वह मुखी और KGP12 के बाद भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने भारतीय धरती पर शावकों को जन्म दिया है।

वन अधिकारियों के अनुसार मां और सभी पांचों शावक स्वस्थ हैं और उनकी सतत निगरानी की जा रही है।

मंत्रियों ने दी बधाई

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर नवजात शावकों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर इस उपलब्धि की जानकारी दी और इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक पल बताया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी खुशी जताते हुए प्रोजेक्ट चीता और कूनो नेशनल पार्क की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश में चीता आबादी को दोबारा स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें