पॉलिटेक्निक कॉलेज लटेरी में 6-7 अक्टूबर को कैरियर एवं स्टार्ट-अप पर विशेषज्ञ व्याख्यान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, लटेरी में सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 6 एवं 7 अक्टूबर को दो दिवसीय विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस व्याख्यान के मुख्य विषय कैरियर एवं एंटरप्रेन्योरशिप काउंसलिंग और स्टार्ट-अप एवं एंटरप्रेन्योरशिप ओरिएंटेशन रहेंगे।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में MANIT भोपाल, सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान (SATI) विदिशा एवं पॉलिटेक्निक विदिशा तथा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिरोंज के वरिष्ठ विषय-विशेषज्ञ शामिल होंगे। वे छात्र-छात्राओं को कैरियर, उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, स्टार्ट-अप और नवाचार (Innovation) के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन देंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार गुप्ता ने विदिशा जिले के समस्त शासकीय एवं निजी तकनीकी व उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण विशेषज्ञ व्याख्यान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें