एशियन गेम्स 2026: भारत का “गोल्डन पंच”, एक दिन में 5 स्वर्ण; कुल 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर समापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागोया जापान नई हलचल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। शनिवार (3 अक्टूबर) को 15वें दिन भारत ने एक ही दिन में 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके साथ ही भारत ने कुल 21 गोल्ड समेत 85 पदकों के साथ खेलों का समापन किया और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की दिग्गज ओह येजिन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 23 वर्षीय प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं।

क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया, वहीं हॉकी में भारत ने मलेशिया को 5-1 से रौंदकर गोल्ड जीता।

महिला हॉकी टीम ने भी चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें