लटेरी नई हलचल । मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 04 अक्टूबर 2026 को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र लटेरी का सम्मिलित सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत लटेरी (ग्रामीण क्षेत्र) –
जनपद पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 56 हितग्राहियों को मौके पर लाभ दिया गया, 48 को भविष्य में लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के 37, संबल के 11, राष्ट्रीय परिवार सहायता के 10, रोजगार पंजीयन के 10, सीमांकन के 10, पीएम सूर्य घर के 9, आयुष्मान के 8, बीपीएल के 8 सहित अन्य योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए।
नगर परिषद लटेरी (नगरीय क्षेत्र) –
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद लटेरी की रिपोर्ट अनुसार कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें ऑनलाइन 16 और ऑफलाइन 11 आवेदन शामिल हैं। इनमें से 15 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 12 लंबित हैं।
विभागवार – नगरीय प्रशासन एवं विकास के 21 (15 स्वीकृत), राजस्व विभाग के 4, महिला एवं बाल विकास विभाग का 1 और सामाजिक न्याय विभाग का 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
इस प्रकार सम्मिलित शिविर में कुल 169 आवेदनों का पंजीयन हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए









