अमित शाह का भोपाल दौरा: श्वेत क्रांति 2.0 का ऐलान, 35 हजार गौपालकों को सौगात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल नई हलचल डॉ सोहन भार्गव। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात 12 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगवानी की। शनिवार को उनका 23 घंटे का प्रवास डेयरी, सहकारिता, आंतरिक सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित रहा।

भेल दशहरा मैदान में गौपालक सम्मेलन
शनिवार दोपहर 12 बजे भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के 11 जिलों के करीब 35 हजार गौपालक जुटे। मंच पर पहुंचने से पहले शाह ने न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और खंड 1 से 10 तक का अवलोकन किया।

सम्मेलन में उत्कृष्ट काम करने वाले गौपालकों का सम्मान किया गया, सिंगल क्लिक से गौशालाओं को सहायता राशि और दुग्ध सहकारी समिति के सदस्यों को 15.1 करोड़ लाभांश वितरित किया गया।

चार बड़ी सौगातें
शाह ने कहा –
उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से दूध संयंत्र का भूमिपूजन हो रहा है
भोपाल और इंदौर के दुग्ध उत्पादकों को 12 करोड़ रु का बोनस बांटा गया
भोपाल में 12 करोड़ की लागत से केंद्रीय प्रयोगशाला बनाई गई, शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट बनेगा
50 एकड़ भूमि पर गोवंश और भैंस की नस्ल सुधार के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा

कांग्रेस पर निशाना
शाह बोले, “मैं विरोध करने वाले कांग्रेसियों को जवाब देने आया हूं। 2014-15 में दूध उत्पादन 14.6 करोड़ टन था, मोदी जी ने 10 साल में 25 करोड़ टन पहुंचाया। सबसे ज्यादा दूध उत्पादन वाले टॉप राज्यों में बीजेपी सरकार है, कांग्रेस ने गौपालकों का कभी भला नहीं चाहा”।

सुरक्षा पर 2 घंटे की महाबैठक
आज भोपाल में मुख्यमंत्री और गृह विभाग के साथ बैठक में मध्य प्रदेश को नारकोटिक्स मुक्त करने पर बड़ा कदम उठेगा। शाह ने ऐलान किया, “मध्य प्रदेश 30 दिसंबर 2029 तक नारकोटिक्स मुक्त हो जाएगा”। बैठक में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, फोरेंसिक मोबाइल वैन और माओवादी उन्मूलन पर चर्चा होगी।

सीएम के ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे नंबर पर है। 313 विकासखंडों में वृंदावन ग्राम बनेंगे। गोवर्धन पूजा पर पशु प्रतियोगिता होगी, प्रथम विजेता को 1 लाख, द्वितीय को 50 हजार पुरस्कार मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राज्य परिवहन बस सेवा फिर शुरू होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें