हमीदिया अस्पताल में हड़ताल: 500 कर्मचारी काम बंद, मरीज परेशान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में करीब 500 आउटसोर्स कर्मचारी वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें वार्ड बॉय, टेक्नीशियन और ऑपरेटर शामिल हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि 3 से 4 महीने से वेतन रोका गया है।

क्या है मामला
सभी कर्मचारी एजाइल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के जरिए आउटसोर्स पर रखे गए हैं। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले सुबह 7-8 बजे से कर्मचारी अस्पताल प्रांगण में एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं। मोर्चा नेता रज्जूमल की अगुवाई में हार्ड ड्यूटी, सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी, हाउसकीपिंग स्टाफ भी शामिल हैं।

कर्मचारियों की मांग है कि जिस विभाग में काम करते हैं, वहीं से वेतन मिले और बकाया वेतन तुरंत जारी हो। चेतावनी दी गई है कि जल्द सैलरी नहीं मिली तो कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।

मरीजों पर असर
हमीदिया में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी रहती है। टेक्नीशियन के काम बंद करने से पर्चा बनवाने में दिक्कत हो रही है। मरीजों के परिजनों को खुद व्हीलचेयर और स्ट्रेचर धकाने पड़ रहे हैं।

प्रबंधन का आश्वासन
एक दौर की बातचीत में प्रबंधन ने बुधवार तक 2 महीने की सैलरी देने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई थी, लेकिन भुगतान न होने पर कर्मचारी फिर हड़ताल पर बैठ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें