गंजबासौदा
विगत दिनों शा.उ.मा.विद्यालय त्योंदा के छात्र द्वारा आत्महत्या जैसे दुखद प्रकरण में प्रार्चाय अभय शर्मा को दोषी प्रचारित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में शिक्षक संयुक्त मोर्चा विदिशा ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में तहसीलदार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की है , कि शिक्षक कभी छात्र विरोधी नहीं होता, ना ही कभी अपने विद्यार्थियों के साथ द्वेष पूर्ण कार्य करता है ।उसका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। कभी-कभी शाला और कक्षा के वातावरण को अच्छा रखने हेतु उसे कठोर भी होना पड़ता है। इस कठोरता का कारण बच्चों के साथ दुर्भावना नहीं बल्कि उसके आचरण में सुधार करना होता है। इस प्रकरण में भी प्राचार्य की भावना यही रही होगी। यह दुखद है ,कि बच्चे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। बच्चे को डांटना सिर्फ उसकी शरारत को रोकना और दूसरे बच्चों को हो रही परेशानी से बचाना रहा है। ऐसे में यदि शिक्षक पर एक तरफा कार्रवाई की गई, तो पूरे प्रदेश के लाखों शिक्षक भयभीत होंगे । इसका असर सीधा शिक्षा की गुणवत्ता और शाला के माहौल पर पड़ेगा। शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षालय के सर्वागीण विकास का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। अतः इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से करवाई जाए। शिक्षक का भी पक्ष सुना जाए और शिक्षक द्वारा शाला और छात्रों के लिए किए गये कार्यो को भी देखा जाये। जब तक जांच पूर्ण ना हो, शिक्षक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न की जाए। भविष्य में शिक्षक एवं पालक को अनुशासन संबंधी स्पष्ट निर्देश प्रसारित किए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में अमर सिंह तोमर, शिवनारायण सक्सेना, नीलम सिंह, निर्भय सिंह रघुवंशी ,कप्तान सिंह, रामराज सिंह दांगी , अरूण पांडे ,दिनेश राजपूत ,श्रीमती रितु सिंह, मधु लता अग्रवाल ,दीपा जैन ,रमन धुर्वे ,कप्तान सिंह ,सुरेश अहिरवार, बेदप्रकाश, श्रबण साध्य, राकेश सोनी ,रमेश राजपूत इत्यादि सम्मिलित थे









