सवर्ण समाज के कार्यक्रम में दिखी एकजुटता, UGC के नए नियमों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल। सवर्ण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं समाजबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सामाजिक एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर जोर दिया। इसी दौरान UGC के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में समाज ने 12 सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें UGC के नए नियम वापस लेना, प्रतियोगी परीक्षाओं में सभी के लिए समान फीस व आयु-सीमा, सामान्य वर्ग आयोग (NCGC) का गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण, एक परिवार-एक आरक्षण-एक बार का सिद्धांत, आरक्षण पर श्वेत पत्र और हर 10 साल में समीक्षा सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “हमारी एकता ही हमारी शक्ति है, हमारा संयम हमारी पहचान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें