सालों बाद लटेरी में गूंजेगा जय श्रीराम, संस्कृति विभाग कराएगा श्रीरामलीला उत्सव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल। नगर में वर्षों बाद एक बार फिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बनेगा। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, विदिशा के सहयोग से यह आयोजन प्रतिदिन सायं 7 बजे से मेला ग्राउंड, लटेरी में होगा।

पांच दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
3 अक्टूबर: नारद विवाद, श्रीराम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार
4 अक्टूबर: धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह, वनवास, केवट प्रसंग
5 अक्टूबर: पंचवटी प्रसंग, सीता हरण, जटायु मोक्ष
6 अक्टूबर: लंका दहन, राम-रावण युद्ध की तैयारी, सेतु बंधन
7 अक्टूबर: रावण वध, अयोध्या वापसी, श्रीराम राज्याभिषेक

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन संस्कृति मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा जनरंजन कार्यक्रम के अंतर्गत रामलीला, कृष्णलीला एवं कवि सम्मेलन जैसे भव्य आयोजन कराए गए थे। उनके बाद विभाग द्वारा लटेरी में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह है।

हालांकि, कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया है, जिससे आयोजन की जानकारी सीमित लोगों तक ही पहुंची है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें