लटेरी में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लटेरी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा व सद्भाव और शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रसेवा के विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर सुनील जैन, राजा मियां, नगर अध्यक्ष गुलाब सिंह अहिरवार, रामू भार्गव, बालाराम रघुवंशी, रवि उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, रामसिंह धाकड़, जितेंद्र यादव, भगवान सिंह, बसंत कुशवाह, अंकित जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें