नई हलचल की खबरों का असर
लटेरी नई हलचल /लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद पुनः आज थाना लटेरी पुलिस द्वारा आज आरी घाटी क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। इसमें 01 चार पहिया वाहन और 13 दो पहिया वाहन शामिल हैं। सभी वाहनों से कुल ₹4400/- का समन शुल्क वसूला गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, आरसी, पीयूसी हमेशा साथ रखने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी









