20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशा नई हलचल। कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 2.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी और सीएसपी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस टीम कस्बा भ्रमण पर थी।

पुलिस टीम जब ढोलखेड़ी के पास बैरसिया रोड पहुंची, तो पुलिस वाहन देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बाइक वापस बैरसिया की ओर भगाने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी में उनके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 650/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिमांड लेकर उनसे सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
संदीप शर्मा (38) पिता ओमप्रकाश शर्मा, निवासी शुभम पाठक कॉलोनी, सागर पुलिया रोड, मोहनगिरी, विदिशा
दिनेश मालवीय (28) पिता गणेशाराम मालवीय, निवासी सोठिया, थाना सिविल लाइन, विदिशा

इनकी रही सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, एएसआई राम मनोहर, एएसआई मुकेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक महेंद्र, प्रधान आरक्षक अरुण चौकसे, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक अखिलेश सिंह राजावत, आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें