सांगानेर सदर थाने का ASI महेश चंद मीणा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को सांगानेर सदर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक महेश चन्द मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

जयपुर नई हलचल/ACB के अनुसार आरोपी एक प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी था। आरोप है कि परिवादी के मामा के नाम की पिकअप छोड़ने और सहपरिवादी को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इसके बाद एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय की टीम ने ट्रेप कार्रवाई की। आरोपी ने परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत लेकर अपनी जींस की जेब में रख लिए। टीम ने मौके पर आरोपी की जेब से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।

यह कार्रवाई एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में की गई। एसीबी के अनुसार आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें