लटेरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम ताजपुरा के शासकीय हाई स्कूल में जल जीवन मिशन एवं जल निगम विदिशा की टेम समूह जल प्रदाय योजना के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत ‘पानी पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित अन्य प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल के महत्व की जानकारी देते हुए पानी के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जल निगम भोपाल से सी.पी. मैनेजर मनेंद्र कटियार, एसक्यूसी से एमसीएम आर.के. यादव, सहायक संस्था के कम्युनिटी मोबिलाइजर पवन ओझा, ग्राम पंचायत सचिव राजेंद्र शर्मा, सरपंच भगवान सिंह, स्कूल प्राचार्य हजारीलाल मीणा सहित विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन नर्मदांचल आई.एस.ए. संस्था द्वारा किया गया









