कुंडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सास-ससुर गिरफ्तार, पति फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दहेज प्रताड़ना के आरोप, मायके पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

कुंडा/प्रतापगढ़ नई हलचल यूपी। थाना कुंडा क्षेत्र के मलाका तारा, जमैठी गांव में विवाहिता रोहिणी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कमरे में फंदे से लटका शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना सहित गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति आकाश मिश्रा उर्फ अंशु मिश्रा अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पति की तलाश जारी है।

पति की गिरफ्तारी न होने को लेकर मायके पक्ष में भारी नाराजगी है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतका के पिता द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही रोहिणी को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों की मांग है कि मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा है, वहीं मायके पक्ष की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। पति की गिरफ्तारी इस पूरे मामले की जांच के लिए अहम मानी जा रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें