नागरिक आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड खंगाले, अधिकारी विद्यासागर से लंबी पूछताछ
बलरामपुर नई हलचल छत्तीसगढ़। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित नागरिक आपूर्ति विभाग में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही विभाग में हड़कंप मच गया।
एसीबी अधिकारियों ने विभागीय कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी विद्यासागर को हिरासत में लिया। बताया गया कि अधिकारी को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। टीम द्वारा उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान एसीबी ने विभाग के दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार, लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात टीम ने जब्त किए हैं।
पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद आरोपी अधिकारी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूर्ण होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।









