आनंदपुर/लटेरी नई हलचल। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आनंदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम मीना उमरिया से बनारसी जाने वाले मार्ग पर जुआ फड़ पर दबिश देकर ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश रघुवंशी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मीना उमरिया-बनारसी मार्ग पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,500 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते तथा तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त मशरूके की कुल कीमत 2,34,500 रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलबीर पिता अमरसिंह राजपूत (32) निवासी बनारसी, रामसेवक पिता नारायण सिंह मीना (32) निवासी मीना उमरिया, जीवन पिता विष्णु प्रसाद धाकड़ (26) निवासी बनारसी, भूरा पिता गजराज सिंह राजपूत (33) निवासी बनारसी और रघुवीर पिता नंदराम बंजारा (42) निवासी मुनीमपुर थाना उनारसीकलां के रूप में हुई है।
जब्त मोटरसाइकिलों में होंडा (एमपी 40 जेडएल 5739), टीवीएस (एमपी 40 जेडजे 8323) और हीरो डीलक्स (एमपी 40 एमटी 8805) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 181/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में प्रआर रामकरण मालवीय, प्रआर नन्नूलाल भील, आरक्षक विजय शर्मा, दीपक रघुवंशी, विजय नवारिया, अनिल डोडियार एवं सैनिक रविशंकर की सराहनीय भूमिका रही।









