लटेरी में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से ब्रेथलाइजर जांच अभियान की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी अशोक मीना नई हलचल। नगर में बेलगाम रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना और नाबालिगों द्वारा बाइक दौड़ाने से सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। हर दूसरे दिन कोई न कोई परिवार अपने जवान बेटे को सड़क हादसे में खो रहा है, तो कोई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इसी को लेकर नगर के जागरूक नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से एक सख्त अभियान चलाने की मांग की है।

हाथ में मशीन लेकर खड़े हों जवान, हो दूध का दूध पानी का पानी

नागरिकों का कहना है कि पुलिस को रोजाना शाम के समय सिरोंज चौराहा, बस स्टैंड, अस्पताल तिराहा और मधुसूदनगढ़ रोड पर जवानों को तैनात करना चाहिए। जवान अपने साथ ब्रेथ एनालाइजर मशीन, जिसे आम भाषा में अल्कोहल मीटर या ब्रेथलाइजर कहते हैं, लेकर खड़े हों और हर संदिग्ध वाहन चालक को रोककर उसकी जांच करें। मशीन में फूंक मारते ही कुछ सेकंड में पता चल जाता है कि चालक ने शराब पी है या नहीं। जो नशे में पाया जाए उस पर तुरंत चालानी कार्रवाई हो।

नाबालिग चालकों के पिता पर हो 25 हजार का जुर्माना

नगर में दूसरी सबसे बड़ी आफत छोटे-छोटे बच्चों का बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग और तेज रफ्तार में बाइक चलाना है। ये बच्चे खुद तो जान जोखिम में डालते ही हैं, साथ में पैदल चलने वाले निर्दोष लोगों के लिए भी खतरा बनते हैं।

मांग है कि ऐसे नाबालिगों को पकड़ने के बाद सिर्फ समझाइश देकर न छोड़ा जाए, बल्कि वाहन मालिक यानी उसके पिता पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 25,000 रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जाए।

वर्तमान थाना प्रभारी के कार्यकाल की हो रही सराहना

नगरवासियों ने बताया कि वर्तमान थाना प्रभारी के आने के बाद से लटेरी की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। बाजार में सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदार अब खुद ही सामान अंदर रखने लगे हैं। रात में पुलिस गश्त बढ़ने से चोरी-लूट की वारदातों में भी कमी आई है। जनता में पुलिस के प्रति विश्वास लौटा है।

लोगों को पूरा भरोसा है कि थाना प्रभारी इस जनहितैषी मांग पर जरूर ध्यान देंगे और सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान शुरू कर लटेरी को हादसों से बचाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें