लटेरी। सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा जी ने आज तहसील लटेरी के मदनखेड़ी चौराहे पर श्री भैरो बाबा मंदिर के समीप अपनी विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक जी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के ग्रामीणजनों के सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। भाजपा सरकार गांव-गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
अवलोकन के पश्चात विधायक जी ने श्री भैरो बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने विधायक जी का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे









