बोलेरो सवारों ने पीछा कर रोका, खेत में भागे युवक की करंट लगने से मौत पुलिस जांच पड़ताल में जुटी*

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

नरसिंहपुर नई हलचल। ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जानकारी अनुसार राजा कछार निवासी सत्येंद्र पटेल आत्मज गुलजार सिंह पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सत्येंद्र पटेल रिछा गांव से वापस लौट रहा था, तभी। ग्राम गुंदरई में बिना नंबर प्लेट के बोलेरो सवार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ओमप्रकाश पटेल के पेट्रोल पंप के पास बोलेरो चालक ने आगे गाड़ी लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार

डर के मारे सत्येंद्र खेत की ओर भागा। खेत सर्वे नंबर 95/5 (ओमप्रकाश वल्द फूलसिंह) में विद्युत प्रवाहित तारों की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें